Chhattisgarh

कल छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

देश के कई राज्यों में गरज-चमक, बूंदाबांदी और बारिश का दौर शुरू हो गया है। मई में तपती गर्मी के बाद जून की शुरूआत गर्मी से राहत भरी है। छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, केरल, बिहार, झारखण्ड में हल्की बारिश ने मौसम बदल दिया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल में आगमन की भविष्यवाणी की है। कई राज्यों में सोमवार से भारी बारिश की संभावना है। रविवार को एक अलर्ट में आईएमडी ने कहा कि, राजस्थान, छत्तीसगढ़, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल, माहे, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा और कर्नाटक में छिटपुट स्थानों पर बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

5 जून की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ के पहुंचने की संभावना

मौसम एजेंसी स्काई मेट वेदर के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ पूर्व की ओर चला गया है। 5 जून की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय तक पहुंचने की संभावना है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे सटे तेलंगाना पर निचले स्तरों पर बना हुआ है। एक उत्तर-दक्षिण निम्न दबाव की रेखा उत्तर बिहार से झारखंड होते हुए दक्षिणी छत्तीसगढ़ पर बने हुए चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र तक जा रही है।

एक चक्रवाती परिसंचरण म्यांमार तट के पास बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी के ऊपर औसत समुद्र तल से 3.1 और 7.6 किलोमीटर के बीच बना हुआ है। 5 जून के आसपास दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन विकसित होने की संभावना है। इसके प्रभाव में उसी क्षेत्र पर कम दबाव का क्षेत्र विकसित होगा।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!