Chhattisgarh

शर्मनाक हरकत : मां दुर्गा की प्रतिमा को किया आग के हवाले…भड़के लोग

मोहला-मानपुर/  जिले में आस्था के साथ खिलवाड़ करने का मामला सामने आया है। जहां अज्ञात लोगों ने दुर्गा मां की प्रतिमा में आग लगा दी। जिसके बाद से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ औंधी थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

बता दें कि, बीते 2 जून को सरखेड़ा गांव में स्थापित दुर्गा मां की प्रतिमा को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया। मामला सामने आने के बाद क्षेत्र के भाजपा नेता ने दर्ज औंधी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले को देखते हुए औंधी और सरखेड़ा गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही आला अधिकारी भी मौजूद हैं। एडिशनल एसपी ने FIR दर्ज होने की (Maa Durga) जानकारी दी है। साथ ही आरोपियों की तलाश भी पुलिस कर रही है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!