National

आज कोर्ट करेगी सजा का ऐलान…अवधेश राय हत्याकांड में माफिया मुख्तार अंसारी दोषी करार

उत्तरप्रदेश। अवधेश राय हत्याकांड में वाराणसी के एमपी-एमएलए कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए मुख्तार अंसारी को दोषी करार दिया है। लगभग 32 साल बाद कोर्ट का यह फैसला आया है। दोपहर दो बजे के बाद कोर्ट सजा का ऐलान करेगी। अवधेश राय मर्डर केस में फैसला एमपी-एमएल कोर्ट के जज अवनीश गौतम ने सुनाया है।

अवधेश राय कांग्रेस नेता अजय राय के भाई थे। 3 अगस्त 1991 को शहर के चेतगंज थाने से महज 50 मीटर दूर बदमाशों ने अवधेश राय की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अजय राय ने वाराणसी के चेतगंज थाने में भाई की हत्या को लेकर एक शिकायत दर्ज कराई थी। इस हत्याकांड में मुख्तार के अलावा पूर्व विधायक अब्दुल कलाम का भी नाम सामने आया था। साथ ही भीम सिंह और राकेश को भी पुलिस ने आरोपी बनाया था। यह एक हाईप्रोफाइल केस था, इस वजह से तब की सरकार ने जांच का जिम्मा सीबीसीआईडी को सौंप दिया था।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!