Chhattisgarh

2 आरोपी गिरफ्तार…साइकिल पर लादकर पहुंचे लाश फिर दुकान के सामने छोड़ा

सरगुजा। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक दुकान के सामने महिला की लाश पड़ी मिली। सीसीटीवी फूटेज की जांच में सामने आया कि दो युवक साइकिल में महिला की लाश को लेकर आए और फिर वहां छोड़ कर भाग निकले। हालंकि मामला सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

दरअसल, मंगलवार दोपहर लोगों ने पुराना बस स्टैंड स्थित मुख्य डाकघर के पास एक दुकान के सामने महिला की लाश देखी थी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इस बात की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिसमें 2 युवक साइकिल से महिला का शव उतारते नजर आए। वीडियो में साफ नजर आ रहा था दोनों महिला का शव एक दुकान के सामने छोड़कर चले जाते हैं। इस दौरान आस-पास से लोग भी गुजरते हैं, लेकिन उन्हें कोई नहीं रोकता है।

वीडियो देखने के बाद पुलिस ने दोनों को कोठीघर के पास से पकड़ लिया है। दोनों ने इतनी शराब पी रखी थी कि पुलिस को कुछ ठीक से बता नहीं पा रहे थे। ऐसा माना जा रहा है कि 2 युवक और मृतक महिला ने शराब पी रखी थी, और ज्यादा शराब पीने से महिला की मौत हो गई है। पुलिस ने महिला की पहचान भी कर ली है। महिला बतौली इलाके के जामपारा की रहने वाली थी। उसका नाम सुमन चौधरी(37) था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!