National

चोट के कारण टीम से चल रहा था बाहर…एशिया कप में खेलेगा भारत का ये धुरंधर खिलाड़ी!

आईपीएल 2023 के बीच चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर होने वाले भारतीय टीम के बल्लेबाज केएल राहुल अब टीम में वापसी की तैयारी कर रहे है। उन्होंने इसके लिए रिहैब शुरू कर दी है। आपको बता दें की चोट के कारण ही वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी नहीं खेल सके थे।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो केएल राहुल एशिया कप तक फिट होना चाहते है और टीम में वापसी करना चाहते है। यह साल वैसे क्रिकेट के लिहाज से बड़ा महत्वपूर्ण है और उसका कारण यह है की इस साल एशिया कप के बाद में वनडे विश्व कप की शुरूआत भी होने वाली है।

मीडिया रिपोटर्स के अनुसार कुछ दिन पहले ही केएल राहुल ने सोशल मीडिया पर अपनी सर्जरी के सफल होने को लेकर एक पोस्ट डाली थी। इसके बाद अब उन्होंने रीहैब भी शुरू कर दिया है। आपको बता दें की आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल को आरसीबी के खिलाफ मैच के दौरान चोट लगी थी। जिसके बाद वो बाहर हो गए थे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!