National

बहनों की जिंदगी बदलना मेरी जीवन का लक्ष्य : CM शिवराज

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बहनों जिंदगी बदलना मेरे जीवन का लक्ष्य है। बहनों को आगे ले जाने और उन्हें सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए कई प्रयास हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना इन्हीं प्रयासों में से एक है। राज्य में आजीविका मिशन की बहनों की आय कम से कम दस हजार रुपये प्रति माह होनी चाहिए, जिससे वे लखपति क्लब से जुड़ सकें। बहनों की गरीबी दूर कर उन्हें अमीरी की तरफ ले जाना है।

आजीविका मिशनसीएम शिवराज ने कहा कि आजीविका मिशन बहनों की गरीबी दूर करने की दिशा में सशक्त माध्यम बनकर कार्य कर रहा है। आजीविका मिशन से बहनों में जागृति पैदा हो रही है। आज बहनों में आत्मविश्वास और भरोसा बढ़ा है। बहनों की समाज में इज्जत बढ़ी है।

जो बहनें आजीविका मिशन से नहीं जुड़ी हैं, उन्हें भी इससे जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। लाड़ली बहना सेना से जोड़कर बहनों को संगठित किया जा रहा है। यह सेना बहनों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करेगी। साथ ही बहनों पर होने वाले अन्याय को रोकने में भी कारगर बनेगी। लाड़ली बहनें एक परिवार की तरह हैं।

मिल रही दुआएंसीएम शिवराज ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के संबंध में आजीविका मिशन की बहनों से संवाद किया। बहनों ने कहा कि – यह योजना हमारे लिए बहुत ही उपयोगी है और हमें मान-सम्मान से जीवन जीने का मौका दे रही है। लाड़ली बहना योजना के लिए बहनों की ओर से आपको बहुत-बहुत दुआएं मिल रही हैं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!