National

इंतज़ार हुआ ख़त्म, 13 जुलाई को होगा चंद्रयान लॉन्च

देश और विदेश के अंतरिक्ष प्रेमियों का इंतज़ार ख़त्म होने वाला है। अगर सबकुछ अंडर कंट्रोल रहा तो ISRO चंद्रयान-3 को लॉन्च करेगा। ISRO ने अधिकृत जानकारी देते हुए चंद्रयान -3 को लॉन्च करने की तारीख का भी एलान कर दिया है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने बहुप्रतीक्षित चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ के लॉन्च की तारीख की घोषणा कर दी है। इसरो ने साफ कर दिया है कि चंद्रयान-3 जुलाई महीने के 13 तारीख को लॉन्च किया जाएगा।

लंबे समय से चंद्रयान-3 के लॉन्च होने की प्रतिक्षा की जा रही थी। आखिरकार इसरो ने इसे लॉन्च करने की तिथी की घोषणा कर दी है। बता दें कि चंद्रयान-3 को अगले महीने के 13 जुलाई दोपहर 2:30 बजे लॉन्च किया जाएगा।

इसरो के प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि वर्तमान में चंद्रयान 3 अंतरिक्ष यान पूरी तरह से एकीकृत है। हमने परीक्षण पूरा कर लिया है। इसे 12 से 19 जुलाई के बीच लॉन्च किए जाने के बारे में विचार किया जा रहा है। हालांकि, कोशिश की जा रही है कि इसे 13 तारीख को लॉन्च किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम आर्टेमिस समझौते को अमेरिका के साथ एक राजनीतिक जुड़ाव के रूप में देख रहे हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!