National

कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़ में 3 जवान शहीद…सेना का सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़ में 3 जवान शहीद हो गए. आतंकियों के खिलाफ सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है. कुलगाम जिले के हलान वन क्षेत्र के ऊंचे इलाकों में आतंकियों के होने की सूचना पर सेना ने सर्च अभियान चलाया था, जिसमें कुलगाम पुलिस भी शामिल थी.

आतंकियों से जवानों की मुठभेड़ ऐसे समय में हो रही है, जब आज 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के 4 साल पूरे हो रहे हैं. इस मौके पर बीजेपी ने श्रीनगर में विजय मार्च निकालने का ऐलान किया है. सुबह 9.30 बजे नेहरू पार्क से शुरू होकर ये विजय मार्च शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशन कॉन्फ्रेंस सेंटर तक जाएगा. वहीं, एहतियात के तौर पर शनिवार (5 अगस्त) को अमरनाथ यात्रा को स्थगित किया गया है.

सेना और पुलिस ने बड़े पैमाने पर सर्च अभियान शुरू किया

लापता जवान की तलाश के लिए सेना और पुलिस ने बड़े पैमाने पर सर्च अभियान शुरू किया था. 5 दिनों के बाद 3 अगस्त को वानी को पुलिस की टीम ने ढूढ़ निकाला था. जवान के मिलने की सूचना देते हुए एडीजीपी कश्मीर ने कहा था कि मेडिकल जांच के बाद उससे पूछताछ की जाएगी. इस पूछताछ में सेना और पुलिस दोनों के अधिकारी शामिल होंगे

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!