National

आज सागर में समरसता यात्रा का होगा समापन…पीएम मोदी होंगे शामिल

संत रविदास जी के मंदिर निर्माण के लिए निकाली जा रही थी समरसता यात्रा। संत रविदास मंदिर निर्माण के लिए 5 अलग अलग स्थानों से एक साथ यात्रा निकाली गई थी। नीमच, मांडव जिला धार, श्योपुर, बालाघाट और सिंगरौली से निकली थी समरसता यात्रा। ये यात्रा 25 जुलाई 2023 से शुरू हुई थी। आज 12 अगस्त को सागर में संत रविदास मंदिर निर्माण यात्रा का होगा समापन। प्रदेश के हर गांव से मिट्टी और सभी विकास खंडों की 313 नदियों से सांकेतिक जल लेकर यात्रा सागर पहुंची।

जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन

45 जिलों से होकर गुजरी संत रविदास मंदिर निर्माण यात्रा। मुख्य यात्राओं के साथ 1661 उप यात्रियों ने निकाली कलश यात्रा । यात्रा के दौरान 352 जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समरसता यात्रा के 5 रूटों में 25 लाख से अधिक लोग हुए शामिल। प्रदेश के 20641 गांवों की मिट्टी, 313 नदियों के सांकेतिक जल एकत्र कर सागर पहुंची समरसता यात्रा। यात्रा के दौरान संत रविदास जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर केंद्रित 10 रथ यात्रा निरंतर चले।

पीएम मोदी का सागर दौरा

बता दें कि आज प्रधानमंत्री श्री मोदी सागर दौरे पर आएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रधानमंत्री जी के साथ संत रविदास जी के कार्यक्रम में होंगे शामिल। सागर में संत रविदास जी के मंदिर का होगा भूमि पूजन। ग्यारह एकड़ भूमि पर बनाया जाएगा संत रविदास जी का भव्य मंदिर और कला संग्रहालय। पूरी योजना के लिए कुल 100 करोड़ रूपये प्रस्तावित। योजना में मंदिर, इंटरप्रिटेशन म्यूजियम, लाइब्रेरी, संगत हाल, कुंड, भक्त निवास, फूड कोर्ट का किया जाएगा निर्माण। 10 हजार वर्ग फुट में नागर शैली से पत्थरों का बनेगा संत रविदास जी का भव्य मंदिर। संस्कृति एवं रचनात्मक विशेषताओं के साथ 14 हजार वर्ग फुट में बनेगा इंटरप्रिटेशन म्यूजियम। इंटरप्रिटेशन म्यूजियम में 4 गैलरियां बनाई जाएंगी। पहली गैलरी में संत रविदास जी के जीवन का होगा प्रदर्शन। दूसरी गैलरी में संत रविदास जी के भक्त मार्ग तथा निर्गुण पंथ में योगदान का प्रदर्शन। तीसरी गैलरी में संत रविदास जी के दर्शन का विभिन्न मतों पर प्रभाव और रविदासिया पथ का प्रदर्शन। चौथी गैलरी में संत रविदास जी की काव्योचित, साहित्य एवं समकालीन विवरण का प्रदर्शन किया जाएगा।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!