National

BREAKING : जुआ खेल रही पांच महिलाएं गिरफ्तार

गुजरात में राजकोट शहर के गांधीग्राम क्षेत्र में जुआ खेल रही पांच महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि सूचना के आधार पर सताधार पार्क मेन रोड़ स्थित एक मकान पर छापा मारा गया। इस दौरान वहां जुआ खेल रही पांच महिलाओं को पकड़ लिया गया। उनसे 10,420 रुपये तथा अन्य सामान जब्त कर लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!