National

स्वतंत्रता दिवस से पहले बॉर्डर पर पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर, BSF ने की कार्रवाई

पंजाब के पठानकोट में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिया को मार गिराया है। बीएसएफ जवानों ने पठानकोट के सिंबल सकोल गांव के निकट देर रात करीब साढ़े 12 बजे कुछ संदिग्ध गतिविधियां होते हुए देखीं।

बीएसएफ जवानों ने घुसपैठिए से रुकने को कहा, लेकिन वह नहीं माना और आगे बढ़ता चला गया। सुरक्षा बलों ने खतरे को भांपकर गोलीबारी की, जिसमें घुसपैठिए की मौके पर ही मौत हो गई। इससे पहले 11 अगस्त को बीएसएफ की कार्रवाई में तरन तारन जिले में भी अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया था।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!