National

PCC चीफ कमलनाथ ने दी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई

देशभर में 77 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। वही कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने स्वतंत्रता पर ध्वजारोहण किया और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

साथ ही कमलनाथ ने कहा कि, मैं जनता से आग्रह करता हूं की मध्य प्रदेश को सही पटरी पर लाने का संकल्प लें। मध्य प्रदेश का भविष्य सुरक्षित रखें। उन्होंने कहा तब ही हमारे नौजवान ,किसान ,छोटे व्यापारियों का भविष्य उज्जवल रहेगा।

हर विभाग में भ्रष्टाचार है

उन्होंने आगे कहा कि, प्रदेश में भ्रष्टाचार किसी से छिपा नहीं है। गांव-गांव कस्बे -कस्बे में शहर- शहर में हर विभाग में भ्रष्टाचार है। आज मध्य प्रदेश की जनता भ्रष्टाचार की गवाह है या भ्रष्टाचार की शिकार है और ये आज मध्य प्रदेश की तस्वीर है। अगला झंडावंदन विधानसभा में होने पर कमलनाथ ने कहा ये तो अब मध्य प्रदेश की जनता तय करेगी।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!