National

MP : मध्‍य प्रदेश के मौसम में आज से आएगा तेजी से बदलाव…कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश में एक बार फिर बारिश का दौर शुरु होने वाला है। मध्‍य प्रदेश में बढ़ने लगी मानसून की सक्रियता। बंगाल की खाड़ी में बनने जा रही एक नई मौसम प्रणाली। इसके लिए विभाग ने अलर्ट जारी किया है। बता दें कि आज से मौसम में भारी परिवर्तन देखा जाएगा। विभाग ने आज प्रदेश की राजधानी भोपाल, इंदौर, छिंदवाड़ा सहित कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है

येलो अलर्ट

प्रदेश में एक बार फिर से तेज वर्षा का दौर शुरू होगा। एक-दो दिनों में अच्छी वर्षा की संभावना । 22 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी। छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला,बालाघाट,सागर, विदिशा, रायसेन,सीहोर,भोपाल, नर्मदापुरम, हरदा, खंडवा, खरगौन बड़वानी,अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, देवास जिलों में भारी वर्षा होने का अनुमान।

औसत से कम बारिश

इससे पहले की बारिश को देखें तो इस बार औसत से कम बारिश हुई है, जिसकी वजह से किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि जुलाई के शुरुआती महीने से बारिश का दौर शुरु हुआ लेकिन ये 24 जुलाई तक ही रहा. इसके बाद बारिश कहीं- कहीं पर ही हुई लेकिन अच्छी बारिश की दरकार रही. प्रदेश में औसत से दो प्रतिशत कम बारिश हुई।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!