National

MP : 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट : मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी मानसून की सक्रियता…

प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ रही है, इसके असर से बड़े हिस्से में एक बार वर्षा का दौर शुरू होने वाला है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने 22 जिलों में भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम में बदलाव सोमवार से दिखने लगा।

आने वाले एक-दो दिनों में अच्छी वर्षा देखने को मिलेगी। 15 अगस्त् को इंदौर, उज्जैमन, देवास, मंदसौर, धार शहरों में गर्मी और उमस देखी गई, वहीं भोपाल, सागर, विदिशा व रायसेन में मौसम में थोड़ी ठंडक थी। मौसम के जानकार यह अनुमान जता रहे हैं कि अगस्तम के बचे हुए दिनों में एक बार फिर से तेज बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला,बालाघाट,सागर, विदिशा, रायसेन,सीहोर,भोपाल, नर्मदापुरम, हरदा, खंडवा, खरगौन बड़वानी,अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, देवास जिलों में भारी वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया है।

इसके बाद वर्षा का एक और दौरआने वाले कुछ दिनों में मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। सोमवार से ही परिवर्तन आना शुरू हो गया है। बंगाल की खाड़ी में एक नई मौसम प्रणाली बनने जा रही है। इसके बाद प्रदेश में एक बार फिर से तेज वर्षा का दौर शुरू होगा। इसका असर ग्वालियर चंबल संभाग में अधिक देखने को मिल सकता है। नई प्रणाली 16 अगस्त तक ताकतवर हो जाएगी जिससे प्रदेश में कई जगह वर्षा मिलने लगेगी। इसके सिस्टम के चक्रवात में बदलने की भी संभावना है, जिससे कई जगहों पर भारी वर्षा की स्थिति भी बन सकती है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!