ChhattisgarhRaipur

उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव आज लौटेंगे रायपुर

रायपुर. उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव सरगुजा प्रवास के बाद  आज 20 सितम्बर को रायपुर लौटेंगे। वे 20 सितम्बर को दोपहर पौने दो बजे अंबिकापुर से सड़क मार्ग द्वारा सरगुजा जिले के ग्राम जोगीबांध के लिए रवाना होंगे।

Related Articles

वे दोपहर दो बजे जोगीबांध में लोगों से मुलाकात करने के बाद सवा तीन बजे ग्राम सलबा के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाम चार बजे सलबा में ग्रामीणों से मुलाकात करेंगे।उप मुख्यमंत्री श्री सिंहदेव शाम पांच बजे सलबा से रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे रात साढ़े नौ बजे रायपुर पहुंचेंगे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!