National

मेरठ में नशे के सौदागर तस्लीम की एक करोड़ की संपत्ति कुर्क

मेरठ। नशे के सौदागर तस्लीम के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार अभी भी जारी है। आज गुरुवार को एसपी के नेतृत्व में टीम ने एक करोड़ की संपत्ति कुर्क की। इस दौरान कई थानों की पुलिस वर्दी मौजूद रही। बकायदा माइक से अनाउंस कर आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी गई।
पत्नी और एक बेटा हैं फरार
रेलवे रोड थाना क्षेत्र के मकबरा डिग्गी निवासी तस्लीम नशे का बड़ा सौदागर है। उसके खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने उसको, उसके एक बेटे और दो दमाद को जेल भेज दिया है। पत्नी नसरीन और एक बेटा शादाब फरार है। उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। मामले की विवेचना लालकुर्ती पुलिस कर रही है। इसी क्रम में गुरुवार को लालकुर्ती पुलिस ने रेलवे रोड स्थित मछेरान में तस्लीम की एक करोड़ की संपत्ति कुर्की। एएसपी विवेक चंद्र ने बताया कि इससे पहले भी उसकी तीन करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। उसके खिलाफ 53 मुकदमे दर्ज है। अन्य संपत्ति की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!