National

मनीष सिसोदिया दिवाली से पहले जा सकेंगे घर, कोर्ट ने दी इजाजात

नई दिल्ली। दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने अपनी बीमार पत्नी से मिलने की इजाजत दे दी है। कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को 11 नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मिलने की अनुमति दी है।

जून में पत्नी से मिले थे सिसोदिया

इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने सिसोदिया को बीमार पत्नी से मिलने के लिए इसी साल 3 जून को इजाजत दी थी। वह घर पहुंचे थे, लेकिन तब उनकी पत्नी से मुलाकात नहीं हो पाई थी। इसके बाद सिसोदिया को 7 जून को फिर पत्नी से मिलने की अनुमति मिली और इस बार उनकी मुलाकात पत्नी से हो गई। बता दें शराब घोटाला मामले में ईडी ने 9 मार्च को सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। इससे पहले उन्हें 26 फरवरी को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!