National
TMC नेता की दिनदहाड़े हत्या, बदमाशों ने मारी गोली, 1 गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में दक्षिण 24 परगना में तृणमूल कांग्रेस के नेता सैफुद्दीन लस्कर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में एक आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है।
जॉयनगर इलाके में बामुंगाची के टीएमसी क्षेत्र अध्यक्ष सैफुद्दीन लस्कर की उनके घर के पास कुछ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। लस्कर के समर्थकों ने कथित हमलावरों में से एक को पकड़ लिया और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। लस्कर की पत्नी पंचायत प्रधान हैं। टीएमसी के स्थानीय नेताओं ने आरोप लगाया कि लस्कर की हत्या के पीछे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के समर्थकों का हाथ है।









