National

Chhath Puja 2023: कब है छठ पर्व, जानिए नहाय खाय, खरना और व्रत पारण तिथि

हिंदू धर्म में छठ पर्व को विशेष महत्व दिया गया है। छठ पूजा बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। ये महापर्व कार्तिक मास में पड़ता है। चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व में सूर्य देव और छठी माता की उपासना करने से सभी दुख और दर्द दूर हो जाते हैं और परिवार में सुख-समृद्धि आती है।

यह मुख्य रूप से भगवान सूर्य और माता छठी की उपासना के लिए समर्पित है। बता दें कि छठ महापर्व नहाय खाय से शुरू होता है और चौथे दिन उदित होते सूर्य अर्घ्य देने के बाद इस पर्व का समापन होता है। आइए जानते हैं, कब से शुरू हो रहा है छठ 2023 महापर्व तिथि और मुहूर्त?

छठ 2023 नहाय खाय तिथि

छठ पर्व के पहले दिन को नहाय खाय के नाम से जाना जाता है। इस दिन व्रती महिलाएं पवित्र नदी में स्नान करती हैं और दिन में केवल एक बार ही भोजन ग्रहण करती हैं। बता दें कि इस वर्ष नहाय खाय 17 नवंबर के दिन है।

छठ 2023 खरना तिथि

छठ पर्व के दूसरे दिन को खरना के नाम से जाना जाता है। इस दिन सूर्योदय से सूर्यास्त तक व्रती महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं और पूजा-पाठ में लीन रहती हैं। बता दें कि इस वर्ष खरना 18 नवंबर के दिन है।

छठ 2023 सूर्य पूजा तिथि

छठ पर्व के तीसरे दिन सूर्य देव की मुख्य पूजा की जाती है। इस दिन अस्त हो रहे सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है, जिसे संध्या अर्घ्य के नाम से भी जाना जाता है। बता दें की संध्या अर्घ्य 19 नवंबर के दिन दिया जाएगा।

छठ 2023 व्रत पारण तिथि

संध्या अर्घ्य के अगले दिन उदय होते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद छठ पूजा व्रत का पारण किया जाता है। बता दें कि छठ व्रत का पारण 20 नवंबर 2023 को किया जाएगा।

छठ पूजा का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, छठ महापर्व में छठी माता और सूर्य देव की उपासना करने से विशेष लाभ मिलता है। मान्यता यह भी है की देवी छठी सूर्य देव की बहन हैं। इस दिन स्वच्छता और शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है। वेद एवं पुराणों में माता कात्यायनी को भी छठ माता के रूप में जाना जाता है। मान्यता है कि छठ मैया की उपासना करने से और विधिवत व्रत का पालन करने से संतान प्राप्ति और संतान के उज्जवल भविष्य की प्रार्थना पूर्ण होती है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!