National

“सनी देओल ने धोखा दिया, इस बार धोखे में मत पड़ना”, बीजेपी सांसद पर बरसे सीएम केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक्टर और बीजेपी सांसद सनी देओल पर निशाना साधते हुए उनपर अपने लोकसभा क्षेत्र में नहीं आने का आरोप लगाया। सीएम केजरीवाल ने पंजाब के गुरदासपुर में यह बात कही।

सीएम केजरीवाल ने कहा, आप लोगों ने पिछली बार सनी देओल को चुनकर भेजा। कभी आया, कभी शक्ल देखी उसकी। कभी नहीं आया। हम लोगों को लगा बहुत बड़ा एक्टर है। उसको वोट देंगे, कुछ करेगा। ये बड़े बड़े लोग कुछ नहीं करने वाले हैं। आम लोगों को वोट दो, आप लोगों के लिए काम करेगा। कभी फोन करोगे फोन तो उठाएगा। कभी घर में जरूरत होगी तो आएगा। दूसरी पार्टी के चक्कर में नहीं पड़ना। पिछले डेढ़ साल में जो काम किया है, उसके आधार पर वोट करना। जिस तरीके से सनी देओल ने धोखा दिया, इस बार धोखे में मत पड़ना।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!