ChhattisgarhRaipur

पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया है। वहीं हमले में दो युवक भी घायल हुए हैं। जिन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार मृतक का नाम आशीष बंजारे है। पुरानी रंजिश में एक दिन पहले ही मृतक की आरोपियों से बहस हुई थी। फिर रविवार को आरोपियों ने आशीष पर हमला कर उसकी जान ले ली गई। वहीं इस हमले में आशीष के दो दोस्त घायल हैं। जिनका एम्स में इलाज चल रहा है।

वारदात के बाद पुलिस ने एक आरोपी छोटू यादव को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक अन्य की तलाश की जा रही है। एक आरोपी हत्या के आरोप में जेल में बंद था। जो हाल ही में छूटा था।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!