National
मोदी… भागवत… योगी… बने यजमान, गर्भगृह में विराजे भगवान श्रीराम

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha: 500 वर्षों का इंतजार खत्म… आ गई शुभ घड़ी… आज यानी 22 जनवरी को अयोध्या में बने भव्य श्रीराम मंदिर का उद्घाटन है. मुख्य यजमान के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे. इसके लिए राम मंदिर के साथ अयोध्या ही नहीं, बल्कि देशभर में धूम मची है. देशभर में लोगों ने अपने घरों, मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों को सजाया है. राम मंदिर उद्घाटन में राजनेताओं, साधु-संतों और भारत की नामी हस्तियों समेत करीब 8000 लोग हिस्सा लेंगे. अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से जुड़ी हर खबर और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए देखते रहें









