National

शराब घोटाला मामले में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 12 मार्च तक बढ़ी

नई दिल्ली। दिल्ली शराब नीति और धन शोधन घोटाला मामले में आरोपी बनाए गए दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत राउज एवेन्यू कोर्ट ने 12 मार्च तक बढ़ा दी है। कोर्ट ने सिसोदिया समेत दूसरे आरोपियों के वकीलों को सीबीआई ऑफिस जाकर डाक्यूमेंट्स चेक करने का समय दिया है

इस मामले से जुड़ी जांच संबंधित फाइलें CBI ने राऊज एवेन्यू कोर्ट को सीलकवर में सौंपी। आरोपियों के वकीलों ने सीलकवर रिपोर्ट फाइल करने पर ऐतराज जताते हुए कहा कि उन्हे भी रिपोर्ट दी जाए। कोर्ट ने कहा कि हम सीबीआई की जांच रिपोर्ट का खुलासा नहीं कर सकते। रिपोर्ट की मांग को लेकर आरोपियों के वकील को अर्जी दाखिल करने के लिए कोर्ट ने दो दिन का समय दिया। आरोपियों के वकील ने आरोप लगाया कि जो पेनड्राइव और सीडी सीबीआई ने दी है वो कम्प्यूटर में सपोर्ट नहीं कर रही है। इसके लिए कोर्ट ने एक और हफ्ते का समय दिया।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!