National

मंदिर दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं को बोलेरो ने कुचला, 4 की मौत, दो की हालत गंभीर

महाराष्ट्र। हिंगोली में पैदल चलकर मंदिर दर्शन करने जा रहे लोगों को बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना महाराष्ट्र के हिंगोली वाशिम हाइवे की है। यहां मालहिवरा गांव के पास 6 लोग पैदल हनुमान मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही बोलेरो ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी लोग सिरसम गांव के रहने वाले हैं।

टक्कर लगने की घटना के बाद लोगों ने सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!