National

Wednesday Horoscope : आज बेहद संभलकर रहें मिथुन और सिंह समेत इन 6 राशियों के लोग, आर्थिक नुकसान के हैं योग

Daily Horoscope : राशिफल के माध्यम से आप आने वाले भविष्य में घटने वाली घटनाओं का अनुमान लगा सकते हैं. पं. सत्यम विष्णु अवस्थी के अनुसार आज चंद्रमा ग्रह कन्या राशि में रात्रि 09:00 तक विराजमान रहेंगे. इसके बाद वे तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे.

वहीं, गुरु ग्रह मेष राशि में रहेंगे. केतु ग्रह कन्या राशि में, शु्क्र व मंगल ग्रह मकर राशि में, शनि व सूर्य, बुध ग्रह कुंभ राशि में, राहु मीन राशि में विराजमान रहेंगे. बुध और शनि इस समय अस्त हैं. ग्रहों और नक्षत्रों की चाल को ज्योतिष में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. इससे राशिफल का आंकलन किया जा सकता है. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आज के दिन आपके सितारे क्या कह रहे हैं. 

मेष राशि 

जो भी करें उसको समझें,  फिर करें. लोगों के बीच अपनी छवि सुधारें. बिना सोचे किसी भी काम में हाथ न डालें. पारिवारिक मामलों में अशांति रह सकती है. कार्यक्षेत्र में काम का बोझ अधिक रहेगा. आर्थिक तंगी चिंता में डाल सकती है.

वृषभ राशि 

कार्यस्थल पर कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा. नई साझेदारी लाभदायक रहेगी. आज विशेष लाभ होने की संभावना है. अनुकूल समाचार मिलेंगे. कार्यकुशलता, प्रयास, परिश्रम की सार्थकता रहेगी. निवेश लाभदायी रहेगा.

मिथुन राशि 

अपने निर्णय को सुरक्षित रखें. हर किसी को अपना प्रयोजन न बताएं. लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी. नौकरी में पदोन्नति के योग हैं. परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा.

कर्क राशि 

अच्छा सोचें. सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के अवसर आएंगे. धन प्राप्ति के योग हैं. व्यापार अच्छा चलेगा. परिवार में तरक्की होगी. यात्रा में परेशानी हो सकती है.

सिंह राशि 

समय मध्यम है. तनाव बढ़ेगा, क्रोध पर नियंत्रण रखें. महत्वपूर्ण कार्यों के निर्णयों में सहयोग लेना होगा. मान-सम्मान बढ़ेगा. वाहन से चोट लग सकती है. व्यर्थ के विवादों से दूर रहें.

कन्या राशि 

दिन की शुरुआत में आलस की अधिकता रहेगी. राज्यपक्ष में आपका प्रभाव बढ़ेगा. विरोधियों से सावधान रहें. दांपत्य सुख मिलेगा, समय का दुरुपयोग न करें. प्रयास में आलस्य नहीं करें.

तुला राशि 

समय पर निर्णय लेने से कार्यों में सफलता तय है. व्यावसायिक संबंधों का लाभ मिलेगा. बुद्धि एवं तर्क से कार्य में सफलता के योग बनेंगे. रुका धन मिलेगा. धार्मिक रुचि बढ़ेगी.

वृश्चिक राशि 

समाज में आप प्रभाव बढ़ेगा. प्रशासन से जुड़े लोग व्यस्त रहेंगे. शुभ कार्यों में संलग्न होने से सुयश एवं सम्मान मिलेगा. पराक्रम बढ़ेगा. नवीन उपलब्धियों के साथ अनायास लाभ के योग बनेंगे.

धनु राशि

आपकी मेहनत के अनुकूल सफलता मिलेगी. प्रतिस्पर्धा में यश और कीर्ति बढ़ेगी. संतान से मदद प्राप्त हो सकती है. आर्थिक योजनाओं का क्रियान्वयन होने की संभावना है.

मकर राशि 

संतान से जुड़े मामले सहज ही निपटेंगे. प्रगतिवर्धक समाचार मिलेंगे. व्यावसायिक अनुकूलता रहेगी. आर्थिक मामलों में सुधार की संभावना है. संतान की ओर से सुखद स्थिति बनेगी.

कुंभ राशि 

आर्थिक लाभ होने से रुके कार्यों को गति मिलेगी. योजनाएं फलीभूत होंगी. लेनदेन, कर्ज, खर्च की पूर्णता होगी. पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि से संतोष रहेगा. रिश्तेदारों से संबंधों में मर्यादा जरूरी है.

मीन राशि 

अपने व्यवहार को नम्र बनाएं. दूसरे की बातें भी सुनें. कटु वचनों का प्रयोग न करें. दुस्साहस नहीं करें. कानूनी काम होंगे. कार्ययोजना को गुप्त रखना आपके हित में रहेगा. जल्दबाजी में नहीं रहें.

आज का उपाय

पितृ दोष से बचने के लिए आप  कच्चे दूध में जौ, तिल व चावल मिलाकर नदी में बहा दें. ये उपाय सूर्योदय के समय करें तो अच्छा रहेगा. इससे पितृ दोष का सामना कर रहे जातकों को फायदा होता है.

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!