National

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने किया 5 योजनाओं का ऐलान…जानिए क्या है

नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव को कुछ ही महीने रह गए है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां नए-नए वादें कर रही हैं। इसी बीच कांग्रेस ने 5 योजनाओं का ऐलान किया है। बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर  ‘नारी न्याय’ की गारंटी जारी की। ‘नारी न्याय’ गारंटी के तहत 5 घोषणाएं की गई हैं, जिसमें महालक्ष्मी गारंटी, आधी आबादी- पूरा हक, शक्ति का सम्मान, अधिकार मैत्री, ️सावित्री बाई फुले छात्रावास शामिल हैं।

कांग्रेस ने इन योजनाओं के तहत नारी न्याय गारंटी योजना का वादा किया है। वहीं गरीब महिलाओं को हर साल एक लाख रुपए की मदद का वादा भी किया है। साथ ही कहा कि सरकारी नियुक्तियों में महिलाओं को आधा हक दिया जाएगा। मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए कहा है कि ”आप सब अपना आशीर्वाद कांग्रेस पार्टी को देते रहिए और लोकतंत्र और संविधान बचाने की इस लड़ाई में हमारा हाथ मज़बूत करिए।”

कांग्रेस की पांच योजनाएं

  1. महालक्ष्मी गारंटी

इसके तहत सभी गरीब परिवार की एक महिला को सालाना 1 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी।
 
      2. आधी आबादी -पूरा हक़

इसके तहत केंद्र सरकार की नयी नियुक्तियों में आधा हक महिलाओं को मिलेगा।
 
      3. शक्ति का सम्मान

इस योजना के तहत आंगनवाड़ी, ASHA और MID DAY MEAL WORKERS के मासिक वेतन में केंद्र सरकार का योगदान दोगुना होगा।
 
      4. अधिकार मैत्री

इसके तहत हर पंचायत में महिलाओं को उनके हकों के लिए जागरूक करने और जरूरी मदद के लिए अधिकार मैत्री के रूप में एक Para-Legal यानी क़ानूनी सहायक की नियुक्ति की जाएगी।


     5.सावित्री बाई फुले हॉस्टल

भारत सरकार देश भर में सभी जिला मुख्यालयों में कम से कम एक कामकाजी महिलाओं का HOSTEL बनाएगी और पूरे देश में इन HOSTEL की संख्या दोगुनी की जाएगी।
 

”हमारी गारंटी खोखले वादे नहीं होते”

खड़गे ने कहा कि इसके पहले हमने भागीदारी न्याय, किसान न्याय और युवा न्याय घोषित किए हैं। उन्होंने ये भी कहा कि कहने की जरूरत नहीं कि हमारी गारंटी खोखले वादे और जुमले नहीं होते। हमारा कहा पत्थर की लकीर होती है। 

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!