National

SRH Vs MI: मुंबई को मिला 278 रनों का लक्ष्य, हैदराबाद में आईपीएल के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर

नई दिल्ली। आईपीएल के आठवें मुकाबले में  हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला जा रहा है। हैदराबाद ने मुंबई को 278 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है। इसके साथ ही हैदराबाद में आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया है। 

आज चेन्नई में खेले जा रहे मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत काफी आक्रामक रही। ओपनर बैट्समैन ट्रैविस हेड ने 18 गेंदों पर ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाया। 

हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर तैयार किया है। आईपीएल के पांचवें मैच में हैदराबाद के बल्लेबाजों ने आक्रामक प्रदर्शन किया और 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 277 रन बनाए। हैदराबाद के लिए ट्रेविस हेड ने ट्रेविस हेड ने 62, अभिषेक शर्मा ने 63, एडेन मारक्रम ने 42 और हेनरिक क्लासेन ने 80 रन बनाए। मारक्रम और क्लासेन इस मैच में नाबाद रहे।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!