International

Crime News: स्कूली परीक्षा पास कराने का झांसा देकर शिक्षक और उसके दो साथियों ने किया छात्रा से गैंगरेप

Crime News: अलीगढ़ जिले में कक्षा 11 की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पीडिता की मां ने बताया उसकी बेटी खेत गई थी। तभी सहायक शिक्षक और उसके दो साथियों ने धमकाते हुए दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार छात्रा से दुष्कर्म किया। पीडिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पीड़िता की मां का कहना है कि आरोपी शिक्षक ने पूर्व में भी किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था और इसका वीडियो बना लिया था। किशोरी की मां ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी बेटी कक्षा 11 में पढ़ती है। नवंबर 2021 में बेटी खेत पर गई थी। वहां पर आरोपी ओमप्रकाश किशोरी से मिला। वह कासगंज में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात है। परीक्षा पास करवाने का झांसा देकर शिक्षक 24 जुलाई को किशोरी को खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने दुष्कर्म की वीडियो भी बना ली। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह बार-बार दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता की मां ने बताया कि किशोरी शौच के लिए गई थी। ओमप्रकाश ने रास्ते में रोककर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके अलावा आरोपी सुनील व गिरेंद्र ने भी किशोरी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू खर दी। थाना प्रभारी अरविंद कुमार राठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उन्होंने बताया आगे की जांच की जा रही है।

Related Articles

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!