National

कार और बोलेरो में भीषण भिड़ंत में 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Accident : एमपी में नहीं रुक रहे है हादसे, सड़कों में बेलगाम दौडऩे वाले वाहनों की रफ्तार में अंकुश नहीं लग पाने के लिए आए दिन हादसे हो रहे हैं और लोगों की असमय ही मौत हो रही है। अब हादसे का ताजा मामला मध्यप्रदेश के सतना से सामने आया है। सतना में हुए भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है।

सतना के रामनगर थाना अंतर्गत हुआ ये हादसा :

ये हादसा सतना के रामनगर थाना अंतर्गत हुआ है, यहां खैरहनी मोड़ पर कार और बोलेरो में भीषण भिड़ंत हो गई है। कार और बोलेरो में भीषण भिड़ंत होने स तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और कई घायल है, जिन्हें अस्पताल मे दाखिल कराया गया है। वही इस दुर्घटना के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस :

इस हादसे की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है। पुलिस सूत्रों के अनुसार- शहडोल जा रहा एक वाहन मर्यादपुर पुलिस चौकी बूढा बाउर गांव के निकट विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे वाहन से टकरा गया। हादसे मे एक ही परिवार की तीन लोगों की मौत हो गयी है। मृतकों में सत्या यादव, कौशल्या यादव और मुन्नी यादव शामिल हैं। वहीं, इस दुर्घटना में एक महिला, दो पुरूष और चार बच्चे घायल हो गए, जिन्हें जिले के रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!