National

Aaj Ka Rashifal : मेष, तुला, कुंभ, मीन वालों का चमकेगा भाग्य, सिंह, मकर राशि वालों का मन रहेगा चिंतित, काली जी को करें प्रणाम

Aaj Ka Rashifal horoscope Today 1 April 2024- ग्रहों की स्थिति : बुध और गुरु मेष राशि में। कन्या राशि में केतु। चंद्रमा धनु राशि में प्रवेश कर गए हैं। मंगल और शनि कुंभ राशि में। सूर्य, शुक्र और राहु मीन राशि में चल रहे हैं।  अब यहां पर शुक्र का प्रवेश भी मीन राशि में हो गया है, जो वैवाहिक जीवन को प्रभावित करेगा। लोगों में विवाह विच्छेद वाली बात या किसी भी तरह की कोई हार्मोनल प्रॅाब्लम हो। वैवाहिक स्थिति में निरसता। इस तरीके की चीजें लेकर के आएगा। परस्पर जो एक मेल-फिमेल के एक संबंध होता था उसको प्रभावित करेगा।

Rashifal (राशिफल)-

मेष राशि- भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। रुका हुआ कार्य चलने लगेगा। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम,संतान अभी भी मध्यम है। व्यापार ठीक चलेगा। पीली वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम,संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। प्रेम,संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम। लाल वस्तु पास रखें। 

सिंह राशि- भावुकता पर नियंत्रण रखें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक के रखें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। पीली वस्तु पास रखें। 

कन्या राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि संभव है, लेकिन गृह-कलह भी संभव है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम,संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

तुला राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें। 

वृश्चिक राशि- धन का आगमन बढ़ेगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- एक पॉजिटिव एनर्जी का संचार होगा आपके अंदर। प्रेम, संतान का साथ होगा और व्यापार भी अच्छा होगा। लाल वस्तु पास रखें। 

मकर राशि- मन चितिंत रहेगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। थोड़ी पार्टनरशिप में प्रॅाब्लम संभव है। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें। 

कुंभ राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें। 

मीन राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम,संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!