International

BREAKING : जेल में फूटा कोरोना बम : 70 कैदियों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, मचा हड़कंप

उत्तराखंड। हरिद्वार जिला जेल में 70 कैदियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कुछ कैदियों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है, ऐसे में संक्रमितों की संख्या बढ़ने की आशंका है। जेल में हेपेटाइटिस और अन्य जांच के लिए शिविर लगाया गया था, इसी दौरान कोरोना सैंपल भी लिये गए थे।

Related Articles

पिछले दिनों जिला जेल में हेपेटाइटिस जांच शिविर लगाया गया था और उसी दौरान कैदियों के कोरोना सैंपल भी लिए गये थे। करीब 937 कैदियों के आरटीपीसीआर सैंपल लिए गये थे। जिसमें करीब पांच सौ कैदियों की रिपोर्ट आ गई है और इसमें 70 कैदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। बाकी करीब साढ़े 300 रिपोर्ट आनी बाकी है ऐसे में पॉजिटिव कैदियों की संख्या और बढ़ सकती है।

जानकारी के अनुसार, जिन कैदियों के सैंपल लिए गए हैं, उनमें किसी तरह का कोई लक्षण नहीं था। लेकिन आदेश के बाद सैंपलिंग बढ़ाई गई। जेल में बड़ी संख्या में कैदियों के पॉजिटिव आने से जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!