ChhattisgarhRaipur

RAIPUR BREAKING : 7 साल के मासूम पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी फरार

रायपुर। राजधानी रायपुर में सात साल के मासूम पर चाकू से हमला कर आरोपी ने उसे घायल कर दिया। जिसके बाद मासूम को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Related Articles

जानकारी के अनुसार राजधानी के टिकरापारा थाना इलाके में चाकूबाजी की वारदात हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने 7 साल के मासूम बच्चे पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। बच्चे को तड़पता छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गया। बच्चे की चीख पुकार सुनकर जब लोग वहां पहुंचे आनन-फानन में मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!