National

MURDER : कॉलेज कैंपस के अंदर चाकू से ताबड़तोड़ वार…कांग्रेस नेता की बेटी की हत्या

हुबली। कर्नाटक के हुबली में बीवीबी कालेज परिसर के अंदर गुरुवार को कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ की बेटी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतका नेहा एमसीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी।

आरोपियों को किया गया गिरफ्तार –

पुलिस के मुताबिक, फैयाज चाकू लेकर कॉलेज कैंपस के अंदर गया और नेहा पर पांच-छह वार किए। इस दौरान उसे भी चोटें आईं। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में नेहा को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि आरोपित फैयाज एमसीए ड्रापआउट है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद –

मृतका और आरोपित बीसीए पाठ्यक्रम के दौरान बैचमेट थे। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, पूछताछ के दौरान, उसने (फयाज ने) दावा किया कि वे दोनों रिलेशनशिप में थे और वह अचानक उससे दूर रहने लगी थी। पुलिस ने कहा कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!