
नई दिल्ली। E-labor Card : ई-श्रम कार्ड धारकों के लिए एक अच्छी खबर है। अगर आपके पास ई-लेबर कार्ड है तो आपके लिए एक अहम जानकारी है। तुरंत अपने खाते की जांच करें क्योंकि केंद्र सरकार ने आपके खाते में एक हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं। ई-श्रम कार्ड के तहत सरकार असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को उनके रखरखाव के लिए भत्ता प्रदान करती है। सरकार की इस सहायता योजना का लाभ रेहड़ी-पटरी वाले, फेरीवाले, रिक्शा चलाने वाले, धोबी, दर्जी, मोची, फल-सब्जी बेचने वाले आदि भी उठा सकते हैं।
किश्त पाने वाले श्रमिकों की संख्या 2 करोड़ से अधिक
सरकार द्वारा श्रमिक कार्ड धारकों को उनके बैंक खाते में हर महीने 500 रुपये प्रदान किए जाते हैं। सरकार अब तक सभी ई-श्रम कार्ड धारकों के खातों में हजारों रुपये भेज चुकी है। उत्तर प्रदेश सरकार ने ई-श्रम कार्ड से लाभान्वित होने वाले श्रमिकों का आंकड़ा भी जारी किया है।आपको बता दे की सरकार के आंकड़ों के मुताबिक पहली किश्त पाने वाले मजदूरों की संख्या 2 करोड़ से ज्यादा हो गई है.सरकार ने 2 करोड़ लोगों के खातों में हजार रुपये भेजे हैं.
आपको बता दे की मेहनतकश मजदूरों को अब अगली किश्त के बचे हुए 500 रुपये भी मिलने वाले हैं. सरकार इस पैसे को लाभ हस्तांतरण के तहत आने वाले श्रमिकों के बैंक खातों में सीधे भेजेगी। अगर अभी तक आपके अकाउंट में पैसा नहीं आया है तो आप आसानी से पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।









