दिल दहला देने वाली वारदात: मां ने 4 साल के मासूम को चौथी मंजिल से फेंका नीचे, हुई दर्दनाक मौत

किसी भी बच्चे के लिए इस दुनिया में उसकी मां सबसे बड़ी शक्ति और रक्षक होती है. मां जबसे बच्चा कोख में आता है तबसे अपने बच्चे कोदुनिया की हर परेशानी से बचाती है, लेकिन क्या कभी ऐसा हो सकता है की कोई माता कुमाता बन सकती है। जी हाँ ऐसा ही एक विडियो सामनेआया है बेंगलुरु से जहां एक मां ने अपने ही 4 साल के बच्चे की जान ले ली।
बच्चे की जान लेने वाली मां की यह हरकत सीसीटीवी फुटेज में कैप्चर हुई थी. वीडियो में महिला ने बच्चे को दोनों हाथों से पकड़ कर मासूम बच्चेको नीचे फेंक दिया। बात यहीं तक ख़त्म नहीं होती वो खुद भी मरने की कोशिश करती है।
लोगों ने महिला को बचाया
महिला कुछ देर तक रेलिंग पर खड़ी रही लेकिन वहां पर कुछ और लोग आ जाते हैं. लोग महिला को ज़ोर से पकड़ते हैं और उसे पीछे घसीटते हैं.
घटना स्थल पर पुलिस पहुँची और उन्होंने बताया कि बच्चे की मौके पर ही मृत्यु हो गई. यह दर्दनाक घटना उत्तरी बेंगलुरु के एसआर नगरअपार्टमेंट में हुई.
जानकारी के अनुसार बच्चा मानसिक रूप से दिव्यांग था. कहा जा रहा है कि बच्चा गूंगा भी था.और इन्हीं बीमारियों से परेशान हो कर महिला नेयह कदम उठाया।









