Chhattisgarh

स्कूल का स्टाफ निकला चोर, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

कोरिया : छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में शासकीय स्कूल नागपुर में हुई चोरी मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वही आरोपियों के कब्जे से चोरी के फर्नीचर और साउण्ड बाक्स को बरामद किया गया है.

पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि चोरी की घटना में स्कूल का स्टाफ भी शामिल है, वही धारा 457, 380 भा0द0वि० के तहत अपराध कायम कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

दरअसल एसपी द्वारा पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों के साथ-साथ अवैध रूप से पिस्टल व कट्टा रखकर घुमने वालों तथा इसकी अवैध तरीके से खरीदी-बिक्री करने वालों के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने व कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित ए.सी.सी.यू. की टीम द्वारा कार्य योजना तैयार कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुुश लगाने हेतु मुखबीर लगाने के साथ ही पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

Related Articles

Back to top button