ChhattisgarhKorba

पुलिस की गिरफ्तारी से बचने 300 फीट ऊंची पानी की टंकी में चढ़ गया युवक, घंटो तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

कोरबा। दर्री इलाके की NTPC कॉलोनी में आज एक युवक 300 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया। इसके चलते 4-5 घंटे तक हाईवोल्टेड ड्रामा चलता रहा। बाद में युवक को समझा-बुझाकर नीचे उतारा गया। युवक नशे का आदी है और मारपीट के एक मामले में उसे पुलिस ढूंढ रही थी।

Related Articles

दरअसल युवक आर्यन के खिलाफ दर्री थाने में कुछ दिनों पहले मारपीट का केस दर्ज किया गया था। उस पर आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक को बुरी तरह पीटा था। इसी मामले में वह फरार था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वो अपने घर पर है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए पहुंची, लेकिन उस दौरान वो घर पर मौजूद नहीं था। इधर आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए 300 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया।

पुलिस को जैसे ही घटना का पता चला, वो तुरंत वहां पहुंची। पुलिस उसे समझाती रही, वहीं युवक जमकर तमाशा करता रहा। वो नीचे उतरने को तैयार नहीं था। वह लगातार धमकी भी दे रहा था, कि यदि किसी ने ऊपर आने की कोशिश की तो वह नीचे कूद जाएगा। आर्यन के टंकी पर चढ़कर तमाशा करने की खबर पूरे इलाके में फैल गई। लोग बड़ी संख्या में टंकी के आसपास जमा हो गए। उसके परिजन भी आ गए। सभी उससे नीचे आने के लिए आवाज देने लगे। करीब 4-5 घंटे के बाद पुलिस के समझाने पर वो नीचे उतरा। उसके नीचे उतरते ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!