National

पुलिस ने दो आतंकियों को किया गिरफ्तार, स्वतंत्रता दिवस पर वारदात की बड़ी योजना बेनकाब

पंजाब। तरनतारन के थाना वेरोवाल इलाके से पुलिस ने दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। आतंकियों के कब्जे से गोला बारूद, दो पिस्टल और आधा किलो हेरोइन बरामद की गई है। यह दोनों आतंकी 15 अगस्त पर बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान गुरविंदर सिंह उर्फ बाबा और संदीप सिंह के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों आतंकी सुख भिखारीवाल और हैरी चट्ठा के करीबी हैं। इनमें से गुरविंदर सिंह उर्फ बाबा एनआईए के एक अधिकारी की हत्या मामले में भी आरोपी है। साथ ही गुरविंदर सिंह शौर्य चक्र विजेता कामरेड बलविंदर सिंह की हत्या मामले में भी भगौड़ा बताया जा रहा है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!