BollywoodNational

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक, एम्स में वेंटिलेटर सपोर्ट पर भर्ती

नई दिल्ली। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत काफी नाजुक है। बताया जा रहा है कि कॉमेडियन को दिल्ली एम्स में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। बता दें कि बुधवार को जिम में वर्कआउट करते वक्त राजू श्रीवास्तव की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। वह बेहोश होकर गिर पड़े थे।

जिसके बाद जिम में मौजूद लोग उन्हें दिल्ली एम्स ले गए। जहां डॉक्टर्स ने हार्ट अटैक की पुष्टि की थी। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एम्स निदेशक के संपर्क में हैं और उन्होंने कॉमेडियन की पत्नी शिखा श्रीवास्तव से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए बात की।

कॉमेडियन सुनील पाल ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर राजू के स्वास्थ्य के बारे में अपडेट देते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था। उन्होंने कहा था, “यह सच है कि कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ा था। उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था लेकिन अब वह काफी बेहतर हैं। आप सभी की प्रार्थनाओं और भगवान के आशीर्वाद से वह अच्छा कर रहे हैं। वह खतरे से बाहर हैं। राजू भाई, जल्दी ठीक हो जाओ। हम सब तुमसे बहुत प्यार करते हैं। यह सबके लिए अच्छी खबर है कि वह अब बेहतर कर रहे हैं। हम मुंबई में उनका इंतजार कर रहे हैं।”

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!