National

‘नूरी’ के साथ नजर आई सोनिया गांधी, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर शेयर की खूबसूरत फोटो

नई दिल्ली। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी की एक खूबसूरत फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। राहुल ने जो फोटो शेयर की है उसमें पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने कंधे पर उस डॉगी को बांधी हुई हैं। राहुल गांधी ने इस तस्वीर के साथ लिखा कि यह उनकी मां का फेवरेट डॉगी है।

दरअसल वर्ल्ड एनिमल डे पर पिछले साल राहुल गांधी ने अपनी मां को यह डॉगी गिफ्ट में दी थी। उसे वह गोवा से लेकर आए थे जिसका नाम नूरी है। यह गोवा का जैक रसेल टेरियर नस्ल का डॉगी है, जिसे राहुल गांधी ने कुत्ते पालने वाले शरवानी पित्रे और उनके पति स्टेनली ब्रैगंका से लिया था और दिल्ली में अपने घर पर रखा था।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!