ChhattisgarhRaipur

पूर्व सीएम बघेल के आरोपों पर मुख्यमंत्री साय ने किया पलटवार, बोले- ऐसे लोगों को प्रमाण पत्र देने का हक नहीं, जिन्हें जनता ने 5 साल में उखाड़ फेंका

Related Articles

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साइन कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया है। साय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ सरकार को फैलियर बताने वालों को जनता ने करारा जवाब दिया है। ऐसे लोगों को दूसरों को प्रमाण पत्र देने की जरूरत नहीं है। 

सीएम साय ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने इन्हें बड़े उम्मीद के साथ 5 साल के लिए सत्ता पर बैठाया था, लेकिन इन्होंने प्रदेश की दुर्गति कर दी। इसी का परिणाम है कि जनता नहीं है 5 साल के बाद सत्ता से उखाड़ फेंका है। ऐसे लोगों को हम लोगों को प्रमाण पत्र देने का कोई हक नहीं है। 

बता दे की विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर कई आरोप लगाए हैं साथ ही कांग्रेस आज (3 सितंबर) को प्रदेशभर में बढ़ते महिला सबंधी अपराध को लेकर मौन प्रदर्शन करने जा रही है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!