National

45 साल की भाजपा नेत्री 30 साल के सिपाही संग हुई फरार, जानिए पूरा मामला …..

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के भदोही जिलें में एक भाजपा नेत्री अपने ही घर में किराए पर रहने वाले सिपाही के साथ फरार हो गई। चेयरमैन का चुनाव लड़ चुकी भाजपा नेत्री के दो बच्चे हैं। उसे एक 20 साल की बेटी और एक 7 साल का बेटा है। उन दोनों को भी वह अपने साथ ले गई है। उनके पति भी भाजपा नेता हैं। उनका आरोप है कि, उनकी पत्नी सिपाही के साथ भागी हैं। वह घर से ढाई करोड़ के जेवर और चार लाख नकद भी लेकर भागी है। पति ने बताया कि, उनकी पत्नी 45 साल की हैं और सिपाही 30 साल का है और दोनों का कोई मेल नहीं है।

क्या है पूरा मामला 

पति ने पुलिस में जानकारी दी है कि, लगभग एक साल पहले सिपाही विनय तिवारी उनके घर किराए पर रहने आया था। इसी दौरान, सिपाही ने उनकी पत्नी को ब्लैकमेल कर फंसा लिया और उनकी कुछ गलत तस्वीरें खींच लीं। जब पति को इस बारे में पता चला, तो उन्होंने सिपाही को घर से निकाल दिया। जिसके बाद सिपाही ने घर से निकालने के बाद पति से रंजिश रखी और 28 अगस्त को उनकी पत्नी को बहका लिया। इस दौरान, पत्नी ने घर से लगभग दो करोड़ का जेवर और चार लाख रुपये नगद लेकर भाग गई। पति ने सिपाही पर आरोप लगाया कि, वह पैसे के लिए उनकी पत्नी को लेकर गया है और उन्हें हत्या करने की भी आशंका है।

पति का कहना है कि, इस मामले में कुछ स्थानीय लोग भी शामिल हैं। सिपाही जब किराए पर था, तब कई बार गलत काम करते पकड़ा गया था, जिसकी शिकायत थाने में भी की गई थी। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!