National

Aaj Ka Panchang: आज 10 अक्टूबर का मुहूर्त, राहुकाल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जानें

Aaj Ka Panchang: आज 10 अक्टूबर 2024, नवरात्रि की सप्तमी और अष्टमी दोनों है, हालांकि अष्टमी का व्रत 11 अक्टूबर को किया जाएगा. नवरात्रि के आखिरी के तीनों दिन देवी दुर्गा की उपासना के लिए बहुत खास माने जाते हैं.

दुर्गाष्टमी (Durga ashtami) के दिन संधि पूजा (Sandhi puja) होती है. संधि पूजा में 108 मिट्टी के दिए, 108 कमल के फूल के अलावा एक लाल साबुत फल, लाल गुड़हल के फूल, साड़ी, कच्चे चावल के दाने, बेल पत्ते माता को अर्पित किए जाते हैं. मान्यता है इससे देवी प्रसन्न होकर समस्त सुख प्रदान करती हैं. व्यक्ति के सारे दुख दूर हो जाते हैं. शत्रु कभी तरक्की के आड़े नहीं आता है.

दुर्गाष्टमी के दिन 1 पान में गुलाब की 7 पंखुडि़यां रखकर मां दुर्गा को अर्पित करने से स्थिर लक्ष्मी प्राप्ति के योग बनते हैं. आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 10 October 2024), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi).

आज का पंचांग, 10 अक्टूबर 2024 (Calendar 10 October 2024)

तिथिसप्तमी (89 अक्टूबर, दोपहर 12.14 – 10 अक्टूबर 2024, दोपहर 12.31 )
पक्षशुक्ल
वारगुरुवार
नक्षत्रपूर्वाषाढ़ा
योगअतिखण्ड
राहुकालदोपहर 01.35 – दोपहर 03.02
सूर्योदयसुबह 06.18 – शाम 05.58
चंद्रोदयदोपहर 01.05 – रात 11.14
दिशा शूलदक्षिण
चंद्र राशिधनु
सूर्य राशिकन्या

शुभ मुहूर्त, 10 अक्टूबर 2024 (Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्तसुबह 04.37 – सुबह 05.26
अभिजित मुहूर्तसुबह 11.45 – दोपहर 12.31
गोधूलि मुहूर्तशाम 06.07 – शाम 06.31
विजय मुहूर्तदोपहर 02.17 – दोपहर 03.06
अमृत काल मुहूर्तप्रात: 12.48 – प्रात: 02.06, 11 अक्टूबर
निशिता काल मुहूर्तरात 11.44 – प्रात: 12.33, 11 अक्टूबर

10 अक्टूबर 2024 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)

  • यमगण्ड – सुबह 06.19 – सुबह 07.46
  • आडल योग – दोपहर 02.16 – सुबह 05.51, 11 अक्टूबर
  • गुलिक काल – सुबह 09.13 – सुबह 10.41
  • भद्रा काल – दोपहर 12.31 – प्रात: 02.24, 11 अक्टूबर
Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!