National

Aaj Ka Panchang : आज भौम प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति आश्विन 23, शक संवत 1946, आश्विन, शुक्ल, त्रयोदशी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2081। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 30, रबी-उल्सानी-11, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 15 अक्टूबर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतु। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। त्रयोदशी तिथि अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 20 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ।

पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रात्रि 10 बजकर 09 मिनट तक उपरांत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ। वृद्धि योग अपराह्न 02 बजकर 13 मिनट तक उपरांत ध्रुव योग का आरंभ। कौलव करण अपराह्न 02 बजकर 02 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा सायं 04 बजकर 49 मिनट तक कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार भौम प्रदोष व्रत।

सूर्योदय का समय 15 अक्टूबर 2024 : 
सुबह 6 बजकर 21 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 15 अक्टूबर 2024 : शाम में 5 बजकर 51 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 15 अक्टूबर 2024 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 42 मिनट से 5 बजकर 32 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 1 मिनट से 2 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 42 मिनट से से 12 बजकर 32 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 51 मिनट से 6 बजकर 16 मिनट तक। अमृत काल सुबह 9 बजकर 14 मिनट से 10 बजकर 40 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 15 अक्टूबर 2024 :

राहुकाल दोपहर में 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक। वहीं, दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 8 बजकर 40 मिनट से 9 बजकर 26 मिनट तक। पंचक काल पूरे दिन रहने वाला है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!