National

Gold & Silver Rate: शादी सीजन में लुढ़का सोने का दाम, चांदी ने भी ग्राहकों को लुभाया

Gold & Silver: इन दिनों बाजारों में जमकर सोने-चांदी की खरीदारी हो रही है लेकिन दामों को लेकर बाजारों में ग्राहकों के चेहरे की चमक फीकी पड़ गई है.ऐसे में आपको सोने की कीमत के साथ इसकी शुद्धता का भी ध्यान रखना और उसके बारे में जानना बेहद जरूरी है.आज भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹81,582 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट के लिए ₹75,159 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट के लिए ₹61,494 प्रति 10 ग्राम है.वहीं आज एक किलो चांदी का रेट 92,100 है. वहीं, कल चांदी के दाम 92,100 थे. यानी चांदी की कीमत बढ़ी है.

खरीदारी से पहले जाने सोने की शुद्धता

बता दें कि भारत में गोल्ड रेट जानने से पहले, 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच की अंतर को जानना बेहद जरूरी है. 24 कैरट सोना सिर्फ 100 फीसदी शुद्ध सोना होता है जिसमें किसी दूसरे धातु की मिलावट नहीं होती है. वहीं, 22 कैरट सोने में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाया जाता है. 22 कैरट गोल्ड में 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है. वहीं भारत में गोल्ड की काफी अहमियत है और फिलहाल यह सबसे अहम निवेश में से एक है. भारत में गोल्ड की वैल्यू सिर्फ गहनों के तौर पर ही नहीं बल्कि आर्ट और सिक्कों के तौर पर भी बढ़ी है. इसलिए इसकी कीमतों में आय दिन बढ़त होते रहती है.

हॉलमार्क सोना ही खरीदे

1 जुलाई 2021 से हॉलमार्क को अनिवार्य करने के बाद से गोल्ड पर तीन तरह के चिन्ह होते हैं. इनमें BIS लोगो, प्योरिटी का ग्रेड और 6 अंकों का अल्फ़ान्यूमेरिक कोड जिसे HUID भी कहा जाता है. 24 कैरेट का गोल्ड सबसे प्योर होता है लेकिन 24 कैरेट के गोल्ड के गहने नहीं बनाए जाते हैं. ज्वैलरी के लिए 18 से 22 कैरेट के गोल्ड का इस्तेमाल किया जाता है. अगर आप शुद्ध सोने के गहने खरीदना चाहते हैं तो हॉलमार्क जरूर देखें. अगर हॉलमार्क ज्वैलरी नहीं है तो सोने खरीदारी नहीं करनी चाहिए.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!