National

MP : ब्लास्ट से दहला मुरैना, ढह गए 3 मकान, चलाया जा रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. मंगलवार रात एक मकान में जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिससे दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे में 4-5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस इस धमाके के कारणों की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है.

Related Articles

Back to top button