National

14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए अल्लू अर्जुन, आ सकते हैं जेल से बाहर, जानिए क्या कहा मृत महिला के पति ने …

मुंबई। अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां सुनवाई के बाद अभिनेता को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर राजा मुराद ने कहा, ‘भगदड़ मची, एक व्यक्ति की मौत हो गई और लोग घायल हो गए। अभिनेता का क्या दोष था? थिएटर की ज़िम्मेदारी अभिनेता के हाथ में नहीं है। भीड़ को नियंत्रित करना अभिनेता का काम नहीं है। अगर गिरफ्तारी का यही कारण है, तो यह मेरी समझ से परे है…मुझे आश्चर्य है…लोकप्रिय होना या हिट फिल्मों में काम करना कोई अपराध नहीं है। अभिनेता भीड़ नहीं जुटाता। भीड़ किसी फिल्म या अभिनेता की लोकप्रियता के कारण जुटती है…अगर कोई और कारण है, तो मैं उसके बारे में नहीं बोल सकता। अगर उसे गिरफ़्तार किया गया है, तो उसकी भी जांच होनी चाहिए- उसे क्यों गिरफ़्तार किया गया, क्या कारण था। कोई ठोस कारण होना चाहिए।

केस वापस लेंगे महिला के पति
अल्लू अर्जुन की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई जारी है। इस मामले में मृतक महिला के पति ने अभिनेता का बचाव किया है। भास्कर ने कहा कि वह केस वापस लेने के लिए तैयार हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!