National

जेल में कैदियों के बीच हुई लड़ाई, 20 साल के कैदी की मौत

नई दिल्ली। दिल्ली के तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच हुए झगड़े में 20 साल के एक कैदी की मौत हो गई। झगड़ा दो कैदियों के बीच हुआ था, मारपीट के दौरान एक कैदी की मौत हो गई।

तिहाड़ जेल प्रशासन के मुताबिक 22 अगस्त को सुबह करीब 9 बजे तिहाड़ की जेल नम्बर 5 में 2 कैदी आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे को मुक्के मारे। मारपीट में 20 साल का समीर खान नीचे गिर गया। जिससे उसके सिर में अंदरूनी चोट लगी। समीर लूट के एक मामले में जेल में बंद था।

समीर खान को दूसरे कैदियों की मदद से जेल के अस्पताल ले जाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे डीडीयू अस्पताल भेज दिया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में दिल्ली पुलिस को भी सूचना दे दी गई है। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट भी इस मामले की जांच कर रहे हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!