National

कांग्रेस को बड़ा झटका : पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने पद से दिया इस्तीफा, सोनिया गांधी को लिखा त्याग पत्र

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दिया है। जयवीर शेरगिल ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे अपने त्याग पत्र में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है कि निर्णय लेना अब जनता और देश के हितों के लिए नहीं है, बल्कि यह उन लोगों के स्वार्थी हितों से प्रभावित है, जो चाटुकारिता में लिप्त हैं और लगातार जमीनी हकीकत की अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने अपने इस्तीफे में लिखा कि वह पार्टी में अब युवाओं का भविष्य नहीं देख पा रहे हैं।

बता दें कि पेशे से वकील जयवीर शेरगिर सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। वह उस समय चर्चा में आए थे, जब उन्होंने कानूनी मामलों का सामना कर रहे काग्रेस कार्यकर्ताओं को कानूनी मदद करने के लिए 24 घंटे कानूनी टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर लॉन्च किया था। इसके अलावा वह अक्सर टीवी डिबेट में पार्टी का पक्ष रखते हुए देखे जाते रहे हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!