National

Kuno : कूनो में फिर बढ़ा चीतों का कुनबा, मादा चीता निरवा ने दिया पांच शावकों को जन्म

कूनो। कूनो नेशनल पार्क से वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी आई है। यहां मादा चीता नीरवा ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इस नई वृद्धि के साथ अब पार्क में चीतों की कुल संख्या 29 हो गई है, जो भारत में चीता पुनर्वास योजना की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
कूनो नेशनल पार्क में चीता परियोजना के तहत अफ्रीकी देशों से लाए गए चीतों के प्राकृतिक वातावरण में सफल प्रजनन को वन विभाग और विशेषज्ञों की कड़ी मेहनत का परिणाम बताया जा रहा है। हाल ही में कूनो से दो चीते मंदसौर के गांधीसागर अभ्यारण्य में शिफ्ट किए गए थे, जिससे पार्क में चीतों की संख्या 24 रह गई थी। लेकिन अब नीरवा के पांच शावकों के आगमन से यह आंकड़ा फिर से 29 पर पहुंच गया है।

इन शावकों का स्वास्थ्य ठीक है और इन पर विशेष मेडिकल टीम लगातार नजर बनाए हुए है। बताया गया है कि ये सभी नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनके लिए विशेष देखभाल की जा रही है।
कूनो में नए मेहमानों का स्वागत है…

अत्यंत प्रसन्नता है कि कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों का कुनबा निरंतर बढ़ रहा है।

हाल ही में 5 वर्षीय नीरवा ने 5 शावकों को जन्म दिया है। इन नन्हे शावकों का आगमन चीता प्रोजेक्ट की सफलता और भारत की समृद्ध जैव-विविधता का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस उपलब्धि पर सोशल मीडिया के माध्यम से खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि कूनो में नए मेहमानों का स्वागत है। अत्यंत प्रसन्नता है कि कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों का कुनबा निरंतर बढ़ रहा है। हाल ही में 5 वर्षीय मादा चीता नीरवा ने 5 शावकों को जन्म दिया है।

इन नन्हे शावकों का आगमन चीता प्रोजेक्ट की सफलता और भारत की समृद्ध जैव-विविधता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के वन्यजीव संरक्षण प्रयासों की सराहना करते हुए कूनो की टीम, विशेषज्ञों और सभी सहयोगियों को बधाई दी।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!